फटी हुई एडियों से राहत पाने के लिये कुछ विशेष उपचार
रुखी और सुखी एडियाँ शरीर पर ध्यान ना देने का ही नतीजा है और बहुत सी महिलाओ में हमे फटी हुई एडियो / Cracked Heels की समस्या दिखाई देती है। ऐसी अवस्था में हमारे पैरो के निचे की चमड़ी उसमे पानी और तेल की कमी के कारण सूखने लगती है। और इसी सूखेपन की वजह से त्वचा फटने लगती है। मोइस्चराइजेशन की कमी, धुल-मिटटी के कण और कुछ शारीरिक समस्याओ की वजह से हमारी एडियाँ फटने और सूखने लगती है।
यहाँ प्रकाशित आयुर्वेद, मेरठ के सौजन्य से फटी हुई एडियो से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलु उपाय दिए गये है, जिनका उपयोग करके हम फटी हुई एडियों से छुटकारा पा सकते है –
.
1. निम्बू, नमक, ग्लिसरीन, गुलाब जल से बना फूट मास्क –
सामग्री –
• गरम पानी
• 1 चम्मच नमक
• ½ कप निम्बू का रस
• 2 चम्मच ग्लिसरीन
• 2 छोटे चम्मच गुलाबजल
• फूट स्क्रबर
इसका उपयोग कैसे करे –
1. गर्म पानी से भरा एक पात्र ले और उसमे नमक, निम्बू के रस की 8 से 10 बुँदे, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाबजल डाले। अब इस पानी में कम से कम 15 से 20 मिनट तक अपने पैरो को भिगोकर रखिए।
2. अब फूट स्क्रबर की सहायता से अपनी एडियों को और पैरो के तलवो को स्क्रब करे।
3. एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच निम्बू के रस का एक मिश्रण तैयार करे। अब इस मिश्रण को अपनी फटी हुई एडियो पर लगाये। यह एक चिपचिपा मिश्रण होने की वजह से आप अपने पैरो में मोज़े भी पहन सकते है और लगाने के बाद इसे रात भर लगा हुआ रहने दीजिये।
4. रात भर लगे रहने के बाद सुबह अपने पैरो को ठण्डे पानी से धो लीजिए।
सावधानियाँ –
निम्बू के रस से आपकी त्वचा शुष्क और सुखी भी हो सकती है। इसीलिए इस उपाय का प्रयोग करते समय पहले हल्का सा अपना स्किन टेस्ट जरुर करवा ले।
2. वेजिटेबल ऑइल से फटी हुई एडियो से छुटकारा –
सामग्री –
2 चम्मच वेजिटेबल ऑइल
इसका उपयोग कैसे करे –
1. अपने पैरो को अच्छी तरह से धो लीजिए और एक अच्छे टॉवल की सहायता से पैरो को अच्छी तरफ साफ़ करे। इसके बाद वेजिटेबल ऑइल को अपने पैरो की फटी एडियो पर लगाए।
2. लगाने के बाद अपने पैरो में मोज़े पहन लीजिए और रात भर लगा हुआ रहने दे।
3. फिर सुबह अपने पैरो को धो लीजिए।
.
.
3.फटी हुई एडियो के लिए शहद –
सामग्री –
• 1 कप शहद
• गर्म पानी
कैसे उपयोग करे –
1. एक कप शहद को आधा बाल्टी गर्म पानी में मिलाए।
2. इसके बाद अपने पैरो को तक़रीबन 15-20 मिनट तक उसमे भिगोये रखे।
3. इसके बाद हलके हाथो से अपने पैरो को साफ़ करते रहे और फिर टॉवल से पोछ ले।
4. फटी हुई एडियो से छुटकारा पाने के लिए चावल का आटा –
सामग्री –
• 2 से 3 चम्मच चावल
• 1 छोटा चम्मच शहद
• 3 से 4 बुँदे साइडर विनेगर
इसका उपयोग कैसे करे –
• सबसे पहले दो से तीन चम्मच चावल लेकर उसमे शहद और एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बुँदे मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाये।
• यदि आपके पैर ज्यादा रूखे और फटे हुए है तो आप मिश्रण में एक चम्मच ओलिव (जैतून) ऑइल और मीठी बादाम का तेल भी डाल सकते है।
• इसके बाद अपने पैरो को गर्म पानी में कम से कम 10 मिनट तक भिगोकर रखे और फिर इसी पेस्ट की सहायता से हलके हाँथो से अपने पैरो पर स्क्रब करे। इससे आपकी डेड स्किन निकल जाएँगी।
5. फटी हुई एडियो के लिए जैतून का तेल –
सामग्री –
1 चम्मच जैतून का तेल
कैसे उपयोग करे –
1. कॉटन बॉल की सहायता से अपने पैरो पर जैतून का तेल लगाए और 10 से 15 मिनट तक अपने पैरो पर हल्के हाँथो से मसाज करे।
2. लगाने के बाद अपने पैरो पर जाड़े कॉटन के मोज़े पहन ले और एक घंटे बाद पैरो को धो ले।
6. फटी हुई एडियो के लिए नारियल का तेल –
सामग्री –
• 2 चम्मच नारियल का तेल
• एक जोड़ी मोज़े
इसका उपयोग कैसे करे –
1. पहले धीरे-धीरे तेल को अपने पैरो पर लगाए।
2. लगाने के बाद पैरो में मोज़े पहन ले और पलंग पर सो जाए। फिर सुबह उठने के बाद अपने पैरो को धो लीजिए।
.
.
7. फटी हुई एडियो के लिए बेकिंग सोडा –
सामग्री –
• 3 चम्मच बेकिंग सोडा
• गरम पानी
• एक बकेट
• झामक / झाँवाँ
इसका उपयोग कैसे करे –
1. 2/3 बकेट को गर्म पानी से भरे और उसमे बेकिंग सोडा मिलाए। अच्छी तरह से सोडा मिलाए ताकि बेकिंग सोडा पूरी तरह से पानी में घुल जाए।
2. इसके बाद अपने पैरो को 10 से 15 मिनट तक उसमे भिगोकर रखे।
3. इसके बाद अपने पैरो को उसमे से निकालकर झामक से अपने पैरो पर हल्के हाँथो से मसाज करे।
4. इसके बाद साफ़ पानी से पैरो को धो लीजिए।
8. फटी हुई एडियो के लिए एलोवेरा –
सामग्री –
• एलोवेरा जेल
• हल्का गर्म पानी
• पैरो के लिए जलपात्र
• एक जोड़ी मोज़े
इसका उपयोग कैसे करे –
1. कुछ मिनट तक सबसे पहले अपने पैरो को गर्म पानी में भिगोकर रखे।
2. फिर पूरी तरह से सूखने के बाद अपने पैरो पर एलोवेरा जेल लगाए।
3. लगाने के तुरंत बाद मोज़े पहन ले और रात भर अपने पैरो पर जेल लगा हुआ ही रहने दे।
9. केला एवं केले –
सामग्री –
• 1 पका हुआ केला
• ½ अवोकाड़ो –
इसका उपयोग कैसे करे –
1. एक पके हुए केले और आधे अवोकाड़ो को अच्छी तरह से मिलाए।
2. इस गाढे, क्रीमी पेस्ट को अपने पैरो और फटी हुई एडियो पर लगाए।
3. लगाने के बाद 10 से 15 मिनट तक इसे लगा हुआ ही रहने दे और दिर कुनकुने पानी से अपने पैरो को धो लीजिए।
अपने पैरो की फटी हुई एडियो से छुटकारा पाने के और भी बहुत से उपाय है। लेकिन सबसे बेहतरीन उपाय यही होंगा की आप अपने पैरो को मोइस्चराइज रखे और धुल-मिटटी से दूर रखे, समय-समय पर प्राकृतिक तेल से पैरो के तलवो की मसाज करते रहे, पैरो को गर्म में पानी कुछ देर तक भिगोकर रखे और त्वचा सम्बन्धी गंभीर समस्या होने पर आपकी अपने डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिए।
.
प्रकाशित आयुर्वेद, मेरठ के सौजन्य से पोस्ट की गयी यह जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें