कण्ट्रोल में रखना यूरिक एसिड अगर बचना है जोड़ों के दर्द से
आजकल के समय में बहुत तेजी के साथ यूरिक एसिड की समस्या बहुत सारे लोगों को हो रही हैं और इसके कारण उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है । विशेषज्ञों की मानें तो यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यदि यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाये तो ना सिर्फ यह जोड़ों में गठिया का रोग पैदा कर देता है बल्कि इसके कारण किडनी भी परेशानी में आने लगती हैं । असली परेशानी की शुरूआत तब होती है जब अतिरिक्त बनने वाले यूरिक एसिड के छोटे छोटे और बहुत सारे क्रिस्टल खासतौर पर छोटे जोड़ों में एकत्रित हो जाते हैं । आमतौर पर यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने का कार्य गुर्दे करते हैं जो इसको पेशाब साथ घोलकर सफाई कर देते हैं । कई बार गुर्दों की कार्य क्षमता में कमी आने के कारण और कई बार गलत खानपान के कारण यह यूरिक एसिड शरीर में बढ़ता हुआ देखा जाता है । इसलिये यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत जरूरी होता है कि आपका खान-पान बिल्कुल सही रहे । यदि यूरिक एसिड बढ़ जाये तो कुछ घरेलू उपचार इसको वापस नॉर्मल लाने के लिए बहुत लाभकारी रहते हैं । ऐसे ही कुछ अनुभूत नुस्खे हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बता रहे हैं । पहले बात करते हैं कि यह रोग किन लोगो को होने की ज्यादा सम्भावना रहती है और सामान्य यूरिक एसिड की मात्रा कितनी होती है ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें