कब्ज को भी करता है दूर :-
दूध में चिकनाई प्राकृतिक रूप से पायी जाती है जिसके कारण यह आँतों में मल सूख जाने के कारण कब्ज होने की समस्या को यह दूर करता है। यह सम्पूर्ण आहार नलिका की खुश्कि को दूर करने का कार्य करता है। कई बार कब्ज का कारण कमजोर पाचन शक्ति होती है। लौंग आमाशय के अन्दर पाचक रसों के स्राव को बढ़ाने का कार्य करती है। जिसका लाभ यह होता है कि कमजोर पाचन शक्ति के कारण पैदा होने वाली कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।इम्यूनिटी को देता है सूपर बूस्ट :-
दूध और लौंग इन दोनो को ही आयुर्वेद में शरीर की रोग प्रतिरोधी शक्ति अर्थात इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाला माना गया है। इम्यूनिटी शक्ति शरीर की वह ताकत होती है जिसके बल पर शरीर बीमारियों से लड़ता है। यह शक्ति जितनी मजबूत रहती है शरीर उतना ही कम बीमार पड़ता है। दूध में लौंग उबालकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद मिलती है।Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें