शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

चेहरे और पैरों में सूजन की समस्या

चेहरे और पैरों में सूजन की समस्या :-

गुर्दों की कार्यक्षमता में कमी आने का यह एक प्रमुख लक्षण होता है। ऐसा इसलिये कि जब भी गुर्दे खराब होने लगते हैं तब शरीर में से पर्याप्त मात्रा में पानी, पेशाब के रूप में बाहर नही निकल पाता है। इस तरह शरीर में फ्ल्यूड की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी दशा में शरीर के कई अंगों में सूजन आने लगती है जिसमें विशेष रूप से चेहरे और पैरों में यह सूजन ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा हथेली और उंगलियों पर भी सूजन दिखाई देती है। इस तरह की सूजन को उंगलियों से दबाने पर गड्ढा पड़ जाता है। वैसे में यदि शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन आ रही हो तो उसको कभी भी हल्के में नही लेना चाहिये।

मसल्स में क्रेम्प आना :-

मांसपेशियों में क्रेम्प आने की समस्या वैसे तो किसी के भी साथ कभी भी हो सकती है। लेकिन गुर्दों के खराब होने पर यह समस्या ज्यादा बढ़ जाया करती है। जब किडनी खराब होने लगती हैं तो शरीर में विभिन्न खनिज तत्वों जैसे कि सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और दूसरे इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेन्स गड़बड़ होने लगता है जिसके कारण मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम की प्राकृतिक कार्यशैली खराब होने लगती है और इस वजह से बार बार और जल्दी जल्दी मसल्स क्रेम्प की दिक्कत बनने लगती है।
Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें