क्या है पूरा मामला :-
यह मामला अमेरिका के न्यूयार्क शहर से सामने आया है। एक महिला रोगी जिसका ब्रेन डेड हो चुका था अमेरिका के एक बड़े अस्पताल में वेन्टीलेटर पर थी और उसके परिजन उसके अंग डोनेट करना चाहते थे। लेकिन जाँच करने पर पता चला कि उसकी किडनी खराब हैं और उनको डोनेट नही किया जा सकता है। ऐसे में घर वाले निराश हो गये। तब रिसर्च चिकित्सको की टीम ने उस महिला के शरीर को चिकित्सा शोध के लिए डोनेट करने का आग्रह उसके परिवारजनो से किया जिसके लिए वो लोग तैयार हो गये। तब उस महिला के शरीर में सुअर की किडनी को प्रत्यारोपित किया गया जो कि आनुवांशिक रूप से मोडिफाई की गयी थी। चूंकि पहले भी इतिहास में सूअर की बिना मोडिफाई किडनी इंसान में लगाकर शोध किया जा चुका था जो कि बुरी तरह असफल रहा था। लेकिन इस बार जो कुछ हुआ उसने तो चिकित्सा जगत के होश उड़ा दिये हैं। क्या परिणाम हुआ इसकी जानकारी हम आपको आगे की स्लाइड में दे रहे हैं। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved MeerutInstagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें