क्या परिणाम रहे सूअर की किडनी लगाने के :-
हाँलाकि पुरानी रिसर्च और नई स्टडी के आधार पर इस तरह के एक्स्पेरीमेंट की तैयारी काफी समय से की जा रही थी लेकिन सही उम्मीदवार नही मिल रहा था। आनुवांशिक रूप से संशोधित सूअर की यह किडनी उस ब्रेन डेड महिला के शरीर में लगाने में कुल दो घण्टे का समय चिकित्सकों को लगा और किडनी को शरीर के अन्दर ना लगा कर बाह्य रूप से ही उस महिला के यूरिन सिस्टम से जोड़ा गया। उसके बाद जो हुआ उसको देखकर वैज्ञानिक चौंक गये। सब कुछ सही से सेटल हो जाने के बाद सुअर की किडनी ने सामान्य रूप से कार्य करना शुरू कर दिया। इसने खून को फिल्टर भी किया और पेशाब भी बनाया। कुल दो दिनो तक यह किडनी उस महिला के शरीर से जुड़ी रही और सामान्य कार्य करती रही। इस तरह चिकित्सा के क्षेत्र में यह इस तरह का पहला मामला है जिसमें सूअर की किडनी ने इन्सानी शरीर में सामान्य कार्य करके दिखाया है। आगे की स्लाइड में हम आपको बता रहे हैं कि अब आगे क्या किया जायेगा। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved MeerutInstagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें