aloevera health benefits in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
aloevera health benefits in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 जनवरी 2017

एलोवीरा से मिलने वाले कुछ चुनिंदा स्वास्थय लाभ और उनकी जानकारी

एलोवीरा से मिलने वाले कुछ चुनिंदा स्वास्थय लाभ और उनकी जानकारी


एलोवेरा ( एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहते हैं ) एक छोटा सा कटीला पौधा होता है जिसकी पत्तियों में ढेर सारा तरल पदार्थ भरा होता है. इसमें कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं, इसलिए यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है. एलोवेरा का नियमित इस्तेमाल करके आप फिट रह सकते हैं. तो आइए प्रकाशित आयुर्वेद, मेरठ के सौजन्य से जानते हैं कि एलोवेरा के क्या-क्या फायदे हैं और इसका उपयोग किस-किस तरह से किया जा सकता है.
.

एलोवेरा के फायदे और उपयोग :-

.
- एलोवेरा हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करके रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
- एलोवेरा हमारे शरीर की अंदरूनी सफाई करता है और शरीर को रोगाणु से मुक्त रखने में मदद करता है. यह हमारे शरीर की नस, नाड़ियों आदि की सफाई करता है.
- त्वचा की देखभाल और बालों की मजबूती व बालों की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा संजीवनी का काम करती है.
- एलोवेरा का जूस पीने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है. और त्वचा चमकदार दिखती है. यह त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाकर त्वचा को खूबसूरत बनाता है.
.
पपीते से मिलने वाले लाभों की जानकारी के लिये यहॉ क्लिक करें
.
- एलोवेरा का जूस पीने से त्वचा की खराबी, मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियाँ, चेहरे के दाग-धब्बे, आँखों के काले घेरे दूर होते हैं.
- एलोवेरा का उपयोग कोई भी व्यक्ति कर सकता है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. एलोवेरा जूस खून को शुद्ध करता करता है और हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है. यह शरीर में ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाता है.
- यह दिल से सम्बन्धित समस्याओं, जोड़ों के दर्द, मधुमेह, यूरिन की समस्या, शरीर में जमा विषैले पदार्थ आदि को खत्म करने में मददगार है.
- इसका नियमित उपयोग करके लंबी उम्र तक स्वस्थ रहा जा सकता है.
- हर दिन एक ग्‍लास एलोवेरा जूस पीने से वजन घट जाता है.
- एलोवेरा जूस दांतों को साफ और रोगाणुमुक्त रखता है. एलोवेरा जूस को माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है. एलोवेरा के जूस को मुंह में भरने से छाले और बहने वाले खून को रोका जा सकता है.
- एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है.
.
कायाकल्प के लिये बहुत ही उत्तम प्रयोग है यह दिव्य औषधि योग । कोई भी सेवन कर सकता है इसको, पाइये पूर्ण जानकारी
.
- आप फेसवास के रूप में भी इसका उपयोग कर सकते हैं.
- एलोवेरा के लिक्विड में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सिर में लगाने से सिर दर्द में आराम पहुँचता है.
- एलोवेरा का जूस हर दिन पीने से कब्ज से राहत मिलती है.
- एलोवेरा का जूस और आँवला के जूस को मिलाकर पीने से मधुमेह में लाभ पहुँचता है.
- फटी एड़ियों में एलोवेरा जेल लगाने से लाभ पहुँचता है.
- एलोवेरा का जूस पीने से पीलिया में भी फायदा पहुँचता है.
.
प्रकाशित आयुर्वेद, मेरठ के सौजन्य से पोस्ट की गयी यह जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।