constipation home remedies in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
constipation home remedies in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 जनवरी 2017

पुरानी से पुरानी कब्ज को भी कैसे तोड़ा जाये ? इस पोस्ट में छिपे हैं उपाय

पुरानी से पुरानी कब्ज को भी कैसे तोड़ा जाये ? इस पोस्ट में छिपे हैं उपाय




आज की अनियमित जिंदगी में खान - पान असंतुलन एक आम बात है , लेकिन जब यह असंतुलन एक सीमा को पार कर जाता है तो कब्ज हो जाता है | पेट फूला रहना , शौच साफ़ न होना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं | व्यक्ति को शौच निवृति के लिए बहुत जोर लगाना पड़ता है | भूख भी कम हो जाती है | इस रोग से समाधान पाने के लिये यह जानकारी प्रकाशित आयुर्वेद, मेरठ के सौजन्य से पोस्ट की जा रही है ।

उपचार एवं नुस्खे -


मुनक्का -
कब्ज में मुनक्का बहुत असरदार है | रोज रात को 6 -7 मुनक्का सोने से पहले खाएं , इससे कब्ज समाप्त होती है | इसके अलावा सुबह उठकर 4-5 मुनक्का , इतने ही काजू के दानों के साथ खाली पेट भी ले सकते हैं | इससे भी कब्ज की शिकायत दूर होगी |
त्रिफला का उपयोग -
त्रिफला आयुर्वेद की बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है | हरड़ , बहेड़ा व आवंला को तीन बराबर भाग में लें एवं चूर्ण बना लें , यही त्रिफला कहलाता है | एक लीटर पानी में , दो चम्मच त्रिफला को रात में भिगोकर रख दीजिये | सुबह उठकर त्रिफला को छान लें एवं इस पानी को पी लें | कुछ दिनों तक यह प्रयोग करने से कब्ज में बहुत आराम मिलता है |
अजवाइन -
एक चम्मच त्रिफला चूर्ण , एक चम्मच अजवाइन एवं एक चम्मच सेंधा नमक लें , तीनों को साथ मिला कर चूर्ण बना लें | रोज इस चूर्ण को गरम पानी के साथ लिया करें | कुछ दिनों के सेवन से कब्ज में काफी फायदा मिलता है |
इसबगोल -
इसबगोल की भूसी बहुत ही आसानी से बाजार में उपलब्ध है |यह कब्ज के रोग में रामबाण का काम करती है एवं इसे जड़ से मिटा देती है | इसे आप रात को सोने से पहले गुनगुने दूध या पानी के साथ ले सकते हैं |
.
प्रकाशित आयुर्वेद, मेरठ के सौजन्य से पोस्ट की गयी यह जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।