नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये खा सकते हैं ये दस चीजें

सबसे तेजी से बढ़ती हुयी समस्याओं में से एक है नसों में गन्दगी जमने के कारण उनका ब्लॉक हो जाना और दिल से जुड़ी बहुत सारी बीमारियॉ पैदा होना । इस लेख में हम आपको दस उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो नसों में जमा गन्दगी को साफ करके उनकी ब्लॉकेज खत्म करने में मदद करती हैं और आप एक स्वस्थ दिल के साथ एक स्वस्थ जीवन जी पाओगे । तो चलिये जानते हैं इनके बारे में
नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है लहसुन :-
नसों में जमा गन्दगी को साफ करने के लिये सबसे पहले नाम आता है लहसुन का । लहसुन में बहुत अच्छी क्वालिटी का एण्टीऑक्सीडेन्ट पाया जाता है जो शरीर में घूमने वाले हानिकारक फ्री रैडीकल तत्वों को बाँध देता है जिस कारण से वे शरीर को कोई नुक्सान नही पहुँचा पाते हैं और दिल के ऊपर ज्यादा बोझ नही बढ़ने देता है । रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली गुनगुने पानी के साथ निगलना सबसे आसान उपाय है ।
नसों में जमा गन्दगी को साफ करता है अनार :-
अनार नसों और शरीर में फैट जमा होने से रोकने में कारगर होता है । इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण बढ़ता है । यह नाइट्रिक ऑक्साइड नसों को खुला रखता है और उनमें रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है । इसके अलावा यह नसों में खून का थक्का जमने की प्रक्रिया को भी बाधित करता है । रोज सुबह खाली पेट अथवा शाम के समय एक अनार का रस पीने से यह लाभ हमको आसानी से मिल जाता है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें