शरीर, हड्डी, मसल्स को बनाता है मजबूत :-
दूध और छुहारे के गुणों में सबसे बड़ी समानता यह रहती है कि ये दोनो ही शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण प्रदान करते हैं और आयुर्वेद के सिद्धान्त के अनुसार शरीर की सप्त धातुओं को पोषण देते हैं। रस से लेकर शुक्र तक सातों धातुओं को ये दोनों मजबूत बनाते हैं। जिसके कारण ना सिर्फ शरीर सुदृढ़ बनता है साथ ही हड्डीयॉ भी मजबूत बनती हैं। मांसपेशियों के तन्तुओं को ताकत देकर ये शरीर की मसल्स पॉवर में बढ़ोत्तरी करते हैं और सम्पूर्ण देह को पुष्टिवर्धन गुण देता है। कुपोषण का शिकार लोगों एवं शरीर की कमजोरी से परेशान लोगों के लिए नियमित रूप से यदि छुहारे वाले दूध का सेवन करते हैं तो उनकी कमजोरी और कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी रहता है। आगे की स्लाइड में हम जानकारी करेंगें दूध में छुहारे उबालकर पीने से मिलने वाले कुछ अन्य फायदों के बारे में। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved MeerutInstagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें