बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

आँतों में इन्फेक्शन के कारण

आँतों में इन्फेक्शन के कारण :-

आँतों में इन्फेक्शन होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। उनमें से कुछ बहुत कॉमन कारणों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। सबसे प्रमुख कारण है दूषित भोजन, दूषित पानी और अन्य संक्रमित चीजों का सेवन करना। जिस भोजन और पेय पदार्थों को तैयार करने में सफाई का उचित ख्याल नही रखा जाता है उनके सेवन से आँतों का इन्फेक्शन होने का खतरा सदैव बना रहता है। बहुत देर से कटे हुए फल सब्जी, संक्रमित महौल में रहना, शौच के बाद हाथ अच्छी तरह से ना धोना, बहुत ज्यादा मिर्च मसालेदार और तला हुआ भोजन खाना आदि भी इसके कारण हो सकते हैं। पेट पर लगातार बहुत खिंचाव दबाव पड़ना, कोई चोट आदि लग जाने से आँते सूज कर उनमें इन्फेक्शन प‌ड़ जाता है। मानसिक कारण जैसे की तनाव, अधीरता, फोबिया आदि के लम्बे समय तक चलने से भी आँतें कमजोर होकर संक्रमित भी हो सकती हैं। विरूद्ध प्रकृति वाली चीजों का एक साथ सेवन बार बार करने से भी आँतें संक्रमित होती हुई देखी जाती हैं। आगे की स्लाइड में हम आपको इससे बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें