सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

भोजन करने के नियम नम्बर सात और आठ

भोजन करने के नियम नम्बर सात और आठ :-

7 :- भोजन करने का सातवा नियम हमको बताता है कि हमको भोजन एक निश्चित समय पर ही करना चाहिये। दिन में तीन बार अर्थात नाश्ता (गरिष्ठ), लंच (मध्यम), और डिनर (बहुत हल्का) हमको करना चाहिये। इन तीनों आहारों का समय निश्चित रहना चाहिये क्योंकि यह बॉडी क्लॉक और मेटाबॉलिज्म को सुचारू रूप से नियमित रखने के लिए जरूरी होता है। वक्त-बेवक्त खाने वाले मनुष्य निश्चित ही भविष्य में गम्भीर रोगों से पीड़ित होते हैं।
8 :- भोजन करने का नियम नम्बर आठ हमको बताता है कि हमको हमेशा अपनी भूख से कम भोजन का ही सेवन करना चाहिये। खाते वक्त हमको ये ध्यान रखना चाहिये कि हम भोजन पेट भरने के लिए नही बल्कि शरीर को पर्याप्त पोषण देने के लिए करते हैं। अन्तिम क्षमता तक भोजन करने और ऐसा रोज दोहराने से पेट कमजोर होता है और मेद की वृद्धि होकर शरीर की धातु कमजोर होने लगती हैं। हमेशा भूख से कम खाने वाला ही समझदार होता है।
भोजन करने के नियमों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर कीजिये। आपके एक शेयर से ही अच्छी और सही जानकारी किसी जरूरतमन्द तक पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिए और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है। इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कृपया कमेन्ट के माध्यम से हमको सूचित जरूर करें। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

छुहारे वाला दूध पीने से मिलते हैं ये तीन बड़े फायदे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें