बदलते मौसम में स्किन पर खुजली होकर चकते पड़ना, शीतपित्त की समस्या
त्वचा हमारे शरीर का बाह्य आवरण होती है और शरीर के विभिन्न अंगों-प्रत्यंगों को एक सुरक्षा कवच प्रदान करने का कार्य करती है। बदलते मौसम में अक्सर त्वचा पर विभिन्न तरह के संक्रमण होकर खुजली पैदा हो जाने की समस्या बहुत आम बात होती है और बहुत सारे लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। समस्या जब ज्यादा बढ़ जाती है तो कई बार स्किन पर लाल रंग के चकते पड़ जाते हैं और इस दशा में बहुत ज्यादा खुजली और जलन की परेशानी रोगी को होती है। इसको आम बोलचाल की भाषा में पित्ती उछलना बोल देते हैं, आयुर्वेद में इसको शीतपित्त का रोग कहा जाता है। सामान्य इस तरह का रोग उन लोगों में ज्यादा देखा जाता है जिनकी प्रकृति पित्तज होती है और अचानक से वो ठण्डी गरमी के शिकार हो जाते हैं अर्थात बहुत गर्म जगह से ठंडी जगह पर चले जाते हैं या फिर तेज गर्मी में कोई बहुत ठण्डी चीज का सेवन करना आदि जैसी कण्डीशन पित्ती उछलने की समस्या अक्सर पैदा कर देती है। आज के इस लेख में हम आपको इस रोग शीतपित्त के लक्षण, कारण और इलाज में उपयोगी जड़ी बूटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आगे की स्लाइड में सबसे पहले हम जानकारी करते हैं इस रोग के लक्षणों के बारे में। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved MeerutInstagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें