शनिवार, 14 अक्तूबर 2023

शरीर में कैल्शियम कम और ज्यादा होने पर होते हैं ये लक्षण

शरीर में कैल्शियम कम और ज्यादा होने पर होते हैं ये लक्षण

मानव शरीर में कैल्शियम एक बहुत ही जरूरी तत्व है जो ना सिर्फ हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी होता है बल्कि यह नसो की मांस के साथ जोड़ और रक्त नलिकाओं की मजबूती के लिए भी बहुत ही महत्तवपूर्ण तत्व है। स्वस्थ शरीर के लिए शरीर में एक सन्तुलित मात्रा में कैल्शियम का होना बहुत जरूरी होता है लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि अगर शरीर के अन्दर इसकी मात्रा निर्धारित रेंज से कम या अधिक होती है तो यह दीर्घकाल में शरीर के सामान्य स्वास्थय को खराब भी कर सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शरीर में कैल्शियम की कमी और इसकी अधिकता के लक्षणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके ज्ञानवर्धन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण:-

1:- हड्डियों का कमजोर होना:-

शरीर में कैल्शियम का सबसे महत्त्वपूर्ण काम हड्डियों का निर्माण करना और उनको मजबूती देना है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो ऐसी अवस्था में हड्डियॉ धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं। ऐसी दशा में हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द बना रहता है और ज्यादा कमी होने पर बार बार हड्डियॉ टूटने की समस्या भी सामने आने लगती है। महिलाओं में विशेष रूप से 40 वर्ष की आयु के बाद प्राकृतिक रूप से कैल्शियम कम होने के कारण हड्डियॉ खोखली होने लगती हैं जिसको अस्थि शुषिरता अथवा ऑस्टियोपोरोसिस का रोग कहा जाता है।

Continue Reading

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें