hindi food recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hindi food recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

स्वाद सेहत और शक्ति से भरपूर होती है यह अखरोट की बर्फी

स्वाद सेहत और शक्ति से भरपूर होती है यह अखरोट की बर्फी



अखरोट काफी पौस्टिक मेवा माना जाता है. अखरोट से हमारे शरीर और दिमाग का काफी अच्छी तरह पोषण होता है. इसके बावजूद, काफी लोगों को अखरोट खाना पसंद नहीं होता. तो अगर आप के घर में कोई ऐसा सदस्य हो जिसे अखरोट खाना पसंद नहीं तो आप उन्हें खिला सकते है अखरोट की बर्फी ! अखरोट की बर्फी सभी उम्र के लोगों को बड़ी अच्छी लगती है. ये बनाने में आसान है और काफी कम समय में बन जाती है.

तो जानिये कैसे बनाये अखरोट की बर्फी :-

अखरोट की बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-


(तक़रीबन २० बर्फी बनाने के लिए ये सामग्री पर्याप्त है)
शक्कर -१/२ कप( १२० ग्राम)
अखरोट -१ कप (२२५ ग्राम)
पानी- १/४ कप
कुछ बूंदे घी या तेल ( थाली को चिकना करने)


अखरोट की बर्फी बनाने की विधि :-


एक छोटी ट्रे या थाली को कुछ बूंदे घी या तेल की लगाए और उसे चिकना करने के बाद अलग रख दें.अगर आप चाहें तो बरफी को फैलने के लिए बटर पेपर का भी प्रयोग कर सकते हैं.

अखरोट को साफ करने के बाद सूखा पीस लीजिये.अखरोट को अच्छी तरह बारीक पीसें जिससे बरफी चिकनी बनेगी.

एक नॉन स्टिक फ्राइंग पैन या कढ़ाई मे पानी और शक्कर उबालें. पहले उबाल के बाद ही आँच को धीमा करके चाशनी को गाढ़ा होने तक पका लें. इस पूरी प्रक्रिया को लगभग ४-५ मिनट लगेंगे. अखरोट की बरफी बनाने के लिए दो तार की चाशनी पर्याप्त रहती है. दो तार की चाशनी को परखने के लिए आप अपनी दो उंगलियों के बीच एक बूँद चाशनी को लें और उसे खीचें. अगर आपके उंगलियों के बीच में दो तार बन रहे है तो ये चाशनी बिल्कुल सही है.

अब आप कढ़ाई को(जिस में चाशनी है) उसे गैस पर से निकालकर उसमे अखरोट का पाउडर डालें. डालने के तुरंत बाद ही चाशनी में इस मिश्रण को मिलाएं. इसके बाद कढ़ाई को फिर से माध्यम आंच पर रख दीजिये. साथ ही साथ इसे चलते रहिये.चाशनी और अखरोट मिक्स मिश्रण को किनारा छोड़ने तक अछि तरह पकाएं. इसे पकने के लिए २-४ मिऊँटे का समय लगेगा.इसलिए ये सारा काम फुर्ती से करना होगा.

अब आप गैस बंद कर दें. अब एक चिकनी की हुई ट्रे/ बर्तन में १/४ मोटी परत में पूरा मिश्रण बराबर फैलाएं. अगर आप चाहें तो हाथ को चिकन करके भी मिश्रण को फैला सकते है.
इसके बाद अब इसे थोड़े समय के लिए ठंडा होने दीजिये.लगबघ १०-१४ मिनट.

अब अखरोट की बरफी को आप मनचाहे आकार में काट लीजिये.

तो लीजिये आपकी स्वादिष्ट अखरोट की बरफी अब बिलकुल तैयार है खाने या परोसने के लिए !

अगर मौसम गरम हो तो बरफी को फ्रिज में रखना जरुरी होता है. अखरोट की बरफी 3 हफ्ते तक सेवन की जा सकती है.

बुधवार, 16 नवंबर 2016

स्पेशल गुजरती डिश, लौकी/दुधी के थेपले !


स्पेशल गुजरती डिश, लौकी/दुधी के थेपले !


मौसम ठंडा होना शुरू हो चूका है लेकिन घर के बगीचे में कुछ लौकी और लगी हुई दिखीं. कुछ दिनों पहले मेरे एक गुजराती मित्र की मौसी हमारे घर पर आयी थीं और उहोने लौकी से बनने वाले व्यंजनों के बारे में बताया. उन सभी में मुझे दूधी/ लौकी के थेपले की जानकारी बड़ी रोचक लगी. ये एक गुजराती डिश है. तो चलिए आज हम सीखते है की कैसे बनाते हैं लौकी के थेपले:-

लौकी/दुधी के थेपले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-


(ये सामग्री १०-१२ थेपले बनाने के लिए उपयुक्त है)

कद्दूकस की हुई लौकी -१ कप
गेंहू का आटा -१ कप
कसूरी मेथी -१ बड़ा चम्मच
हरी मिर्च -१ कतरी हुई
चाट मसाला -१/४ छोटा चम्मच
कटा हुआ हरा धनिया -१ बड़ा चम्मच
हल्दी -२ चुटकी
लाल मिर्च पाउडर- १/२ छोटा चम्मच
सूखा आटा -२ बड़ा चम्मच( पराठे बेलने के लिए)
तेल -१ छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार

लौकी के थेपले बनाने की विधि :-


पहले हरी मिर्च का डंठल काट कर, अच्छे से धोने के बाद बारीक काट लीजिये.
अब एक कटोरा या बर्तन में आटा,कसूरी मेथी, हल्दी,कद्दूकस की हुई लौकी, नमक, हरी मिर्च, कटा हुआ हरी धनिया,चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, और तेल लेकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते हुए आटा गूथिये. लौकी से निकले हुए पानी से आटा आसानी से गुथ जायेगा.
लेकिन अगर आटा सूखा है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं, और अगर लौकी ने काफी ज्यादा पानी छोड़ा हो तो आप इसमें थोड़ा सा सूखा आटा मिलकर गूँथ सकते हैं..
इसके बाद गुथे हुए आटे को चिकना कर इससे १०-१२ लोइयाँ बना लें.

अब तवा गरम करें. जब तक तवा गरम हो जाये तब तक आप इस बीच एक लोई लेकर उसे सूखे आटे की सहायता से इस लोई को ३-४ इंच गोलाई में बेल लीजिये.

अब आप तवे की सतह को तेल लगाकर थोड़ा सा चिकना करिए और इसपर बेला हुआ थेपला रखें. लगभग १८-२० सेकेंड्स तक इंतजार करें और थेपले को पलट दें. अब थोड़ा सा तेल थेपले के दोनों तरफ लगाकर मध्यम आँच पर सेक लें.

इसी तरह से बाकी थेपले भी सेक लें. तो हाज़िर है स्वादिष्ट और हेल्दी लौकी के थेपले!

आप ये थेपले किसी भी सब्ज़ी के साथ खा सकते है. या फिर इन्हें चाय के साथ भी खा सकते हैं.

लोबिया के शाकाहारी और ज़ायकेदार कबाब ! एक नया स्वाद जो सबको पसंद आये

लोबिया के शाकाहारी और ज़ायकेदार कबाब ! एक नया स्वाद जो सबको पसंद आये



शाकाहारी कबाब कई प्रकार के होते हैं, जैसे की, कच्चे केले के कबाब, अरबी के कबाब, पपीते के कबाब इ. हम आज सीखेंगे कैसे बनाये "लोबिया के कबाब". ये बनाने में बहोत ही आसान और स्वादिष्ट भी होते हैं. लोबिया पोटेशियम,कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है.
तो चलिए बनायें लोबिया के कबाब!

लोबिया के कबाब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-


(ये सामग्री १४-१६ कबाब बनाने के लिए उपयुक्त है )
लोबिया -१ कप
प्याज - १(बारीक कटी हुई)
उबला आलू- १
हरी मिर्च - २(बारीक कटी हुई)
अदरक- २ चम्मच(बारीक कटी हुई)
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया -३ बड़े चम्मच(बारीक कटी हुई)
गरम मसाला- १/२ छोटे चम्मच
चाट मसाला-१/२ छोटे चम्मच
तेल - २ चम्मच( सेकने के लिए)
लाल मिर्च पाउडर- १/२ छोटे चम्मच
जीरा -१/२ छोटा चम्मच


लोबिया के कबाब बनाने की विधि :-


लोबिया को बीनकर अच्छी तरह धो लीजिये .धोने के बाद, इसे ४-५ कप पानी में रात भर के लिए भिगोने रख दीजिये. अगर आप इसे सुबह भिगोने रखते है तो ध्यान रहे, इसे कम से कम 5 घंटे तक गुनगुने पानी में भिगोकर रखना जरुरी होता है.

लोबिया में १ या १/२ छोटा चम्मच नमक डालकर मध्यम आँच पर कुकर में उबाल लीजिये. सामान्य रूप से लोबिया को गलने में १४-१५ मिनट का समय लगता है.
उबल जाने के बाद इसे थोड़ा ठंडा हो जाने दीजिये. ठंडा होने पर इसे छलनी पर पलट कर अतिरिक्त पानी निकल लें.
अब लोबिया को एक बड़े बर्तन या कटोरे में लेकर इसे अच्छी तरह मसल लें.
इसी तरह उबले हुए आलू को भी छीलकर अच्छी तरह मसल लें.

एक कढ़ाई लेकर उसमे २-३ छोटे चम्मच तेल गरम कर लीजिये. तेल गरम हो जाने पर इसमें १/२ चम्मच जीरा डालकर उसे तड़क जाने दें.
तड़क जाने पर इसमें कटी हुई प्याज डालकर २-३ मिनट भून लीजिये.
अब इसमें कद्दूकस की हुई अदरक और हरी मिर्च(कटी हुई) डालकर २-३ मिनट के लिए भून लीजिये.

अब इस भुनी हुई प्याज में मसलकर रखा हुआ लोबिया, आलू, पिसा हुआ धनिया,गरम मसाला, स्वादानुसार नमक,चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर दाल दीजिये. इस पुरे मिश्रण को अच्छे से चलाएं.
मिक्स करने के बाद १ मिनट के लिए भूनें , इससे अतिरिक्त पानी सुख जायेगा.
अब आप इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालें.
अच्छे से मिलकर, अब गैस बंद कर दें. इस पुरे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने छोड़ दें.

अब आप इस मिश्रण को १४-१६ किसी भी आकार में कबाब बना लीजिये.
अब इन कबाब को सेट होने के लिए उन्हें ढककर फ्रिज में ऍम से कम २० -२२ मिनट के लिए रख दें. ऐसा इसलिए करना है क्योंकि कबाब सकते समय फटेंगे नहीं.
अब एक कढ़ाई या फ्राइंग पैन को गरम करें.इसमें थोड़ा तेल डालकर माध्यम आंच पर कबाब को लाल होने तक अच्छी तरह सेकिये.
तो लीजिये आपके स्वादिष्ट और ज़ायकेदार लोबिया कबाब परोसने के लिए बिलकुल तैयार है!

चटपटी करेले की कलौंजी । उत्तम स्वाद और सेहत से भरी

चटपटी करेले की कलौंजी । उत्तम स्वाद और सेहत से भरी



करेले को उबाल कर उसकी कलौंजी बनाइये जाये तो करेला की कड़वाहट काफी कम हो जाती है और ये कलौंजी सभी को बड़ी पसंद आती है.
करेले की कलौंजी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि शरीर के लिए काफी सेहतमंद मानी जाती है.

करेले की कलौंजी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री:-


(३-४ लोगों के लिए)
करेले - ७-९ करेले (३०० ग्राम )
हींग - २-३ चुटकी
धनिया पाउडर - २ छोटे चम्मच
सरसों का तेल - ३-४ चम्मच
खसखस - १ चम्मच
जीरा - १/२ छोटे चम्मच
दही - २ चम्मच
हल्दी पाउडर - ३-४ छोटे चम्मच
सोंफ पाउडर - १-२ छोटे चम्मच
सोंठ पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर - १ छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
गरम मसाला - १/२ छोटे चम्मच
हरी मिर्च - २-३ (बारीक कतरी हुई)

करेले की कलौंजी बनाने की विधि :-



करेले को अच्छी तरह धोकर दोनों छोर से डंठल काट लें. अब धुले हुए करेलों को छलनी में रखकर उसमे का अतिरिक्त पानी हटा दें.
करेले को काटते समय ये ध्यान रहे की वो उसके दूसरे छोर से जुड़ा होना चाहिए.
काटने के बाद १/२ छोटा चम्मच नमक लें और कटे हुए करेले के भागों में थोड़ा नमक लगाकर रखें.

एक प्लेट या बर्तन में करेले आसानी से दुब जाएं इतना पानी लें, इसके बाद पानी गरम करने के लिए रखें और उबाल आने पर उसमे करेले दाल दें.
करेले डालने के बाद बर्तन को ढख दें और करेलों को नरम होने तक उबलने दें.
करेलों को बहोत ज्यादा नरम न होने दें.

अब करेलों को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निकल लें. अब करेलों को ठंडा होने दें.
करेले ठन्डे हो जाने के बाद करेले के अंदर के बीज निकालकर एक अलग बर्तन या प्लेट में रखें.
ध्यान रहे की बीज और करेले अलग अलग प्लेट में ही रखें.

अब २ चम्मच तेल लें और उसे कढ़ाई में गरम कर लें. तेल गरम हो जाने पर इसमें हींग, खसखस, और जीरा डालें. भुने हुए जीरे में १/२ चम्मच सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें.
अब जो बीज हमने अलग रखे थे वो मसाले में डालें और उसे चम्मच से चलते हुए ३ मिनट तक भून लीजिये.
इस भुने हुए मसाले में दही डालकर तब तक भूनिये जब तक दही का पानी पूरी तरह सुखकर, मसाले दही को पूरी तरह अंदर शोक लें.

अब गैस बंद करें और इस पके हुए मसाले में गरम मसाला,आमचूर पाउडर, नमक ,सौंठ पाउडर और आखिर में हरी मिर्च (कतरी हुए) डालिये.
इस तरह करेले में भरने के लिए मसाला बिलकुल तैयार है.
अब मसाले को जितने भी करले है उस मात्रा में बांट लें.
अब सभी करेलों में मसाला भर कर बर्तन में रख दीजिये.

अब कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिये और उसमे १/२ चम्मच हल्दी पाउडर डालें. तेल में सिकने के लिए करेलों को तेल में लगाकर रख लें. अब इसे मध्यम आंच पर सिकने दें.
२-३ मिनट के बाद करेले को आराम से चिमटे या चम्मच के मदद से पलटिये. इसी प्रकार सभी साइड्स से करेले का कलर ब्राउन होने तक सेक लें.
१०-१३ मिनट के बाद करेले का कलर गोल्डन हो जायेगा और इस तरह स्वादिष्ट और हेल्थी करेले खाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
ये करेले आप 5 दिन तक सेवन कर सकते है.

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

अपने बच्चों को दीजिये पोषण तत्त्वों से भरी टमाटर की कढ़ी!

अपने बच्चों को दीजिये पोषण तत्त्वों से भरी टमाटर की कढ़ी!



टमाटर को बेसन के साथ मिलाकर बहोत ही ख़ास और खट्टी टमाटर की कढ़ी चावल, चपाती या रोटी के साथ खा सकते है.ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पौष्टिक भी होती है.
तो तैयार हो जाइये जानने के लिए की कैसे आप काफी कम समय में बना सकते है टमाटर की कढ़ी !

टमाटर की कढ़ी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री:-


( निचे दी गयी सामग्री ३-५ लोगों के लिए पर्याप्त है )
टमाटर - ४-६ (३०० -४०० ग्राम)
तेल - २-४ चम्मच
हरा धनिया - ४-५ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - २-३
करी पत्ता - ८-१०
जीरा - ½ छोटी चम्मच
बेसन - ¼ कप
लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
मेथी दाना - ¼ छोटी चम्मच
हींग - १-२ चुटकी
धनिया पाउडर - १ छोटी चम्मच
अदरक का पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार

कढ़ी बनाने की विधि:-


सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोनेके बाद उन्हें बड़े टुक्सोन में काट लें. उसके बाद हरी मिर्च भी धोकर उसके भी बड़े बड़े टुकड़े काट लें. इन काटे हुए टमाटरों और हरी मिर्च के टुकड़ों को मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लें.

अब एक फ्राइंग पैन लें और उसे गरम करने के बाद २ चम्मच तेल डालें और उसे अच्छे से गरम करें. तेल गरम हो जाने पर उसमे मेथी के दाने, हींग,जीरा और सरसों के दाने डालकर धीमी आंच पर भून लें.उसके बाद धनिया पाउडर, करी पत्ता, हल्दी पाउडर, १/२ चम्मच अदरक का पेस्ट भी डाले और उसे भून लें. अब जो हमने सबसे पहले जो टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट बनाया था उसको इस मिश्रण में डालिये और अच्छी तरह मिला दें.

अब बेसन लेकर उसे एक प्याले में पानी डालकर अच्छी तरह घोले ताकि उसमे कोई गुठलियां न बचे. अब इस बेसन वाले घोल को मसाले वाले मिश्रण में डालें. आवश्यक्यता होने पर थोड़ा और पानी डालकर घोलें.

अब इस सारे मिश्रण को कढ़ी में उबाल लें. इसके बाद धीमी आंच पर कढ़ी में स्वादानुसार नमक के साथ लाल मिर्च पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिला दें. इस पुरे मिश्रण को कम से कम १०-१२ मिनट तक पकाएं. पकाते समय कढ़ी को चलाते रहें.

इस तरह टमाटर की कढी़ बनकर तैयार है!अब आप इस गरमागरम टमाटर कढ़ी को चपाती, चावल या परांठे के भी साथ खाइये.

कढी़ को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए हरा धनिया डालकर मिला सकते है.
पकने के बाद कढी़ को किसी बर्तन या प्याले में निकाल लें.

मिल्क पाउडर से कैसे बनाये मावा ?

मिल्क पाउडर से कैसे बनाये मावा ?



कई बार घर पर मावा की मिठाई बनाते समय मावा उपलब्ध नहीं होता. उस समय आप बिलकुल भी चिंता न करें क्योंकि आप दूध पाउडर से भी मावा बना सकते है और वो भी बिलकुल आसानी से.

मावा बनाने के लिये आवश्यक सामग्री :-


मिल्क पाउडर - १ कप (२००-३०० ग्राम)
मक्खन - २ चम्मच
दूध - १/२ कप
क्रीम - पाव कप

मावा बनाने की विधि:-


सबसे पहले हमे मक्खन को पिघलना है.उसके लिए एक फ्राइंग पैन लीजिये और उसमे माखन डालकर धीमी आंच पे पिघलाए, साथ ही साथ क्रीम दाल दीजिये और इस मिक्स्ड मिश्रण को अच्छे से पकाएं. इसके बाद इस मिश्रण में दूध डालकर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें.

अब इस मिश्रण में थोड़ा सा मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करते रहिये. जरुरत के अनुसार मिल्क पाउडर डालते रहिये. इस मिश्रण को चिकना और गाढ़ा होने तक धीमे आंच पर पका लें.

जिस समय यह पूरा मिश्रण मावा जैसा दिखने लगे उसी समय गैस बंद करके इस मिश्रण को किसी बर्तन या प्याले में निकल लें.
और इस तरह मावा तैयार हो गया! इस मावा से आप गुलाब जामुन ,लड्डू, बर्फी, गाजर का हलवा भी बना सकते है.

चावल की चकली

चावल की चकली



काफी लोगों को दिवाली के त्यौहार में अगर चकली खाने का मौका न मिले तो उन्हें ऐसा लगता है जैसे दिवाली अधूरी सी रह गयी हो.इसलिए आज हम सीखेंगे की चकली कैसे बनाते है और वह भी चावल से. चावल की चकली बनाने में काफी काम समय लगता है और ये बहोत ही स्वादिष्ट होती है.

तो चलिए चावल की चकली बनाते है :

चावल की चकली बनाने के लिये आवश्यक सामग्री :-


(निचे दी गयी सामग्री १०-११ चकली बनाने के लिए पर्याप्त है )
चावल - १-२ कप (१७० ग्राम)
सौंफ का पाउडर - ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच (कुटी हुई)
धनिया पाउडर - १ चम्मच
जीरा पाउडर - ½ चम्मच
हींग - चुटकी भर
तेल - चिक्की को तलने के लिए
तेल - १ चम्मच
नमक - स्वादानुसार

चावल की चकली बनाने की विधि :-



चावल का आटा लें और उसे गूंथने के लिए पहले पानी गरम कर लें. पानी उबलते समय इसमें १ चम्मच तेल, धनिया पाउडर,काली मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और हींग दाल दें.
सभी मसाले मिलाइये और अब चावल का आटा पानी में डालकर मिलाएं. मिलाने के बाद १५-२० मिनट इस मिश्रण को ढककर रखें.
उसके बाद, आटे को एक प्याले में निकले और गूंथकर काफी सख्त आटा तैयार कर लें.
हाथ पर तेल मलकर आते को चिकना बना लें. इस तरह ये आटा अब चकली बनाने के लिए तैयार है.

अब गुंथे हुए आटे से थोड़ा आटा निकालकर उसे लंबा आकार देते हुए चकली वाली जाली में डाले और कुछ समय बाद मशीन को बन्द करें. एक पॉलिथीन बैग या शीट रखिये और मशीन को ऊपर से दबाते हुए गोल घुमाकर गोल चकली शीट पर बांयें. ९-१० चकली बनाकर तैयार का लें.

कढ़ाई में तेल गरम कर ले और चकली को शीट पर से आराम से उठाकर गरम तेल में डाले. ध्यान रहे की चकली का आकार नहीं बदलना चाहिए. २-३ या जितनी चकली तेल में एक साथ ताली जा सकती है उतनी डाले और चकली को ब्राउन कलर का होने तक ताल कर एक प्लेट में निकल लें.
इसी तरह साड़ी चकली ताल कर बना लें.

और लीजिये आपकी चावल की चकली बिलकुल तैयार है. इस चकली को अगर आप हवाबंद डिब्बे या कंटेनर में ठंडी होने पर रखेंगे तो ये कम से कम २ महीने तक आप सेवन कर सकते है.
चावल की चकली बनाने की यह रेसीपी आपको पसंद आयी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।

बुधवार, 9 नवंबर 2016

महाराष्ट्र की खासमखास स्पेशल बाकरवड़ी

महाराष्ट्र की खासमखास स्पेशल बाकरवड़ी

.
महाराष्ट्र की खासमखास स्पेशल बाकरवड़ी
.
महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध और काफी मशहूर, कुरकुरी और लज़ीज़ बाकरवडी, जो की ख़ास तौर से दिवाली के त्यौहार में बनाई जाती है.बाकरवड़ी सभी उम्र के लोगों को बेहद पसंद आती है. 
बाकरवड़ी तल कर बनाई जातीं है. कुछ लोग इसे ओवन में बेक करके भी बना लेते हैं.

तो तैयार हो जाइये ये जानने के लिए की बाकरवड़ी कैसे बनाई जाती है :-

बाकरवड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

(निचे दी गयी सामग्री 13-15 बाकरवड़ी बनाने के लिए पर्याप्त है )

आटा लगाने के लिये आवश्यक सामग्री:---
बेसन -2 कप
गेहू का आटा -1 कप
अजवायन -1/2 चम्मच 
तेल - 1/4 कप (आटे में डालने के लिये)
तेल - बाकरवड़ी तलने के लिये
नमक स्वादानुसार 
हल्दी पाउडर -स्वादानुसार 

मसाला भरने के लिए आवश्यक सामग्री:-

नारियल - 1 चम्मच (कद्दूकस और भुना हुआ )
तिल - 1 चम्मच ( भुना हुआ)
धंनियां पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच 
हींग पाउडर -पाँव चम्मच 
जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
खसखस -1/2 चम्मच
अदरक पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक -स्वादानुसार
हरा धनियां - 1 चम्मच (बारीक कतरा हुआ)
नीबू का रस - 1 चम्मच या इमली का पानी 1 चम्मच

बाकरवड़ी बनाने की विधि :-


सबसे पहले गेहू का आटा और बेसन को बर्तन में अच्छी तरह छान कर दूसरे बर्तन में निकाल लीजिये. आटे में हल्दी पाउडर,नमक, अजवायन और तेल डालिये और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये. इसके बाद इस मिश्रण में पानी डालिये और सख्त आटा गूथिये.गुथने के बाद आटे को आधे घंटे के लिये ढककर रखें.

भरने के लिए मसाला तैयार कीजिये :-
तिल और खसखस को एक छोटी कढाई में लेकर तिल चटकने तक भूनिये,उसके बाद, कद्दूकस किया हुआ नारियल कढ़ाई में डाले और हलकी आंच पर भून लीजिये. इस भुने हुए मसाले को मिक्सर में डालकर मोटा मोटा पीस लीजिये. पीसने के बाद सारे मसाले एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इस मिक्स किये हुए मसाले को चार भागों में बाँट लें.
गुथा हुआ आटा लेकर उसे अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लें और चार भागों में बांटकर उसके चार गोले बना लें. हर एक गोले को चपाती की तरह ७-८ इंच के व्यास में गोल बेलकर इस चपाती के ऊपर इमली का पानी या लिम्बु का रस लगाइये. इस के बाद, एक भाग मसाला डालिये, बराबर करते हुये फैलाइये. चपाती को मोड़िये. पूरी तरह मोड़ने के बाद पानी लगते हुए किनारों को चिपका दीजिये. अब इस मोड़े हुए रोल को चाकू से लगभग १-२ इंच लम्बे टुकड़े काट लीजिये और इन काटे हुये टुकड़े को प्लेट में रखें. इसी तरह सारे गोले बेल कर,काट कर तैयार कर लें.

कढाई में तेल गरम करें और ये काटे हुए टुकड़ों को गरम तेल में डालकर तले. धीमी आंच पर बाकरवड़ी को ब्राउन कलर होने तक तलिये. उसके बाद, तली हुई बाकरवड़ी निकाल कर किसी बर्तन में रखें. सभी टुकड़ों को इसी तरह तेल में तल कर निकाल लें..

तो लीजिये आपकी ताज़ी ताज़ी और गरमागरम महाराष्ट्रियन बाकरवडी खाने के लिए एकदम तैयार हैं. इसे ठंडी होने पर एयरटाइट(हवाबंद) कन्टेनर या डिब्बे में भर कर रख लें और जब आपका मन करे तब इसे चाय के साथ खाइये. ये बाकरवड़ी महिने भर तक प्रयोग की जा सकती है.
.
महाराष्ट्रियन बाकरवडी बनाने की विधी की जानकारी आपको पसन्द आई हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।