sahajan ke laabh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sahajan ke laabh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

सहजन के गुण है ही ऐसे कि आप वाह वाह कर उठेंगे !!!


सहजन के गुण है ही ऐसे कि आप वाह वाह कर उठेंगे !!!



1 :- अगर सिर में रूसी हो तो सहजन के पत्तों का रस सिर की त्वचा पर मालिश करने से यह समस्या 3-4 बार में ही ठीक हो जाती है ।
2 :- शरीर में बल और स्टेमिना की कमी लग रही हो तो सहजन के फूलों की सब्जी बनाकर खाने से असीम बल प्राप्त होता है ।
3 :- सहजन की सब्जी का सेवन करने से गुर्दे और पेशाब की थैली की पथरी टूटकर निकल जाती है ।
4 :- गहरे घाव हो गये हो तो सहजन की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर घाव में भरने से घाव जल्दी भर जाते हैं ।
5 :- वायु के रोग जैसे कि कमर का दर्द, जोड़ों का दर्द और गैस बनने की समस्या में सहजन की सब्जी का सेवन बहुत ही ज्यादा  लाभ देता है ।
6 :- अक्सर बच्चों को पेट में छोटे छोटे कीड़े हो जाने की समस्या हो जाती है और मलद्वार पर भी चुन्ने काटने लगते हैं । इस दशा में सहजन के काढ़े में शहद मिलाकर रोज सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं ।
7 :- सहजन के पत्तों को कूट कर निकाला गया ताजा रस आँखों में लगाने से आँखों का दुखना ठीक होकर आँखों की चमक भी बढ़ती है ।
8 :- सहजन की गोंद को यदि फूटे दाँतों में भर दिया जाये तो दाँतों का दर्द जाता रहता है ।
9 :- पुराने से पुराने दाद के रोग में सहजन की जड़ की छाल को पानी अथवा गौमूत्र के साथ पीसकर दाद पर लगाने से 3 दिन में ही दाद ठीक होने लगते हैं ।
10 :- मस्तक में दर्द हो तो सहजन के पत्तों के साथ काली मिर्च को पीसकर चटनी बनाकर मस्तक पर लेप करने से दर्द में तीव्र आराम होता है ।
.
सहजन से मिलने वाले लाभों की यह जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । यहॉ दिये जा रहे अपडेट्स के बारे में आपके कोई सुझाव हो तो कृपया कमेण्ट में जरूर लिखियेगा ।