बुधवार, 10 नवंबर 2021

कच्चे दूध से स्किन की करें मसाज, होते हैं ये फायदे

कच्चे दूध से स्किन की करें मसाज, होते हैं ये फायदे

दूध में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है और यह आपकी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी रहता है। कच्चा दूध आपकी स्किन के लिए एक प्राकृतिक टोनर और नैचुरल क्लींजर की तरह फायदा देता है। इसके अलावा यह स्किन को नमी प्रदान करने का भी कार्य करता है। दूध पूरी तरह से एक नैचुरल यौगिक है और यह हर तरह की स्किन के लिए बहुत ही सुरक्षित पाया जाता है। इससे यह तो निश्चित होता है कि आप बेफिक्र होकर दूध का प्रयोग अपनी स्किन की देखभाल के लिए कर सकते हैं। दूध आपकी त्वचा के ब्लॉक पोर्स को गहराई तक साफ कर देता है और स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाता है जिससे आपकी त्वचा बहुत ही मुलायम बन जाती है और एकदम जवां नजर आती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कच्चे दूध की मसाज से आपकी स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं और साथ ही यह जानकारी भी करेंगें कि कच्चे दूध की मसाज आपको कब और कितने दिन के अन्तर के साथ करनी चाहिये और इस मसाज को करने का सबसे अच्छा तरीका क्या रहता है। तो चलिये आगे की स्लाइड में करते हैं जानकारी। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

मच्छर भगाने के लिए करें ये उपाय

मच्छर भगाने के लिए करें ये उपाय :-

एक छोटा सा मच्छर इन्सान को डेंगू मलेरिया दे सकता है। हमारे खून का प्यासा ये मच्छर आकार में तो बहुत छोटा होता है लेकिन इसका डंक बहुत ही जहरीला होता है। मच्छर को सफाई से बहुत एलर्जी होती है। जितना साफ आप अपने आसपास का वातावरण रखेंगें मच्छर उतना ही कम आयेंगें। मच्छर को भगाने के लिए महँगें रिफिल की जगह यदि आप साधारण नीम के तेल का दीपक जलायें तो ये ना सिर्फ ज्यादा असरकारी रहता है बल्कि ज्यादा एरिया भी कवर करता है।
चूहे, कॉकरोच, मच्छर आदि भगाने के प्रयोग की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर कीजिये। आपके एक शेयर से ही अच्छी और सही जानकारी किसी जरूरतमन्द तक पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिए और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है। इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कृपया कमेन्ट के माध्यम से हमको सूचित जरूर करें। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

अलसी से गठिया, संधिवात, जोड़ों की सूजन और यूरिक एसिड को कण्ट्रोल करने का तरीका

कोकरॉच भगाने के लिए करें यह प्रयोग

कोकरॉच भगाने के लिए करें यह प्रयोग :-

कॉकरोच घर में ऐसी ऐसी जगहों पर छिपता है कि आप और हम अक्सर अन्दाजा भी नही लगा पाते हैं। अन्धेरे वाली और संकरी जगह कॉकरोच अपना ठिकाना आसानी से बना लेते हैं। कॉलिन स्प्रे की एक खाली बोतल में डिटरजेन्ट पाउडर का घोल बनाकर भर लीजिये और थोड़ी मात्रा में उसके अन्दर स्प्रिट अथवा सैनिटाइजर भी मिला दीजिये। कॉकरोच को मारने के लिए यह लिक्विड बहुत कारगर रहता है। कॉकरोच के छिपने की दरारों, सिंक के पाइप, वॉटर ड्रेनेज पॉइंट के आसपास इस लिक्विड का स्प्रे कीजिये। खासतौर पर रात के समय लाइट ऑफ करने से पहले इस काम को करके सोइये क्योंकि कॉकरोच अधिकतर रात के समय ही बाहर निकलते हैं। सारे कॉकरोच मर जायेंगें।

चीटियों को रोकने के लिए प्रयोग :-

चींटी बहुत ही छोटी सी और हद से ज्यादा मेहनत करने वाला जीव है। अपने वजन से दस गुना ज्यादा भार उठाने में सक्षम चींटी वैसे तो कोई खास परेशानी नही पैदा करती है लेकिन घर में कही पर भी और कितना छिपाकर मीठा रख दो चींटी पूरे हक से उसको ढूंढ लेती है और उसमें घुस जाती है। हमारे आसपास दीवारों जमीन आदि के अन्दर चींटियों का अपना खुद का एक पूरा इकोसिस्टम होता है। लेकिन ये चींटियॉ कड़वे खीरे की महक को बहुत नापसन्द करती है। घर में चींटियों के निकलने की जगह पर कड़वे खीरे के तीन चार स्लाइस काटकर रख दीजिये। चींटियॉ निकलना बन्द हो जायेगा। आगे की स्लाइड में हम आपको बता रहे हैं मच्छरों को भगाने का एक बहुत ही कामयाब उपाय। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें

पुदीने का प्रयोग

पुदीने का प्रयोग :-

पुदीना क्या होता है इससे हम सभी भली भाँति परिचित हैं। पुदीने के अन्दर एक विशिष्ट गन्ध होती है जो हमारे भोजन और चटनी का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन चूहे को यह महक इतनी ज्यादा नापसन्द होती है कि वह इसके आसपास ठहरता ही नही है। यदि आपके घर में जगह जगह चूहे का आतंक है तो आप एक गड्डी पुदीने की ताजी पत्तियॉ लीजिये और उसको बहुत हल्का सा कूट लीजिये जिससे उसकी महक और निखर जाये। फिर इस पुदीने को आप अपने घर में सभी कोनों और चूहे के छिपने के स्थान पर बिखरा दीजिये। पूरे घर में भटकने के बाद चूहा अपने आप बाहर का रास्ता पकड़ लेगा। जरूरत पड़ने पर 4-5 दिन बाद पुराना पुदीना हटाकर नया पुदीना डाल दीजिये।

फिनाइल की गोलियॉ और लाल मिर्च :-

चूहे को फिनाइल की गन्ध भी बहुत अप्रिय होती है और वह फिनाइल वाली जगह से दूर भागता है। जरूरत के हिसाब से 30-35 गोलियॉ फिनाइल की लेकर एक बरतन में डाल लीजियेऔर उसमें बारीक पिसा लाल मिर्च का पाउडर एक चम्मच डालकर हल्का सा हिला दीजिये जिससे लाल मिर्च पाउडर फिनाइल की गोलियों पर लिपट जाये। इन गोलियों को घर के छिपे हुए कोनों में डाल दीजिये जहॉ चूहे छिपने की सम्भावना अधिक होती है इस तरह पूरे घर में एक सुरक्षा कवच सा बन जायेगा। चूहे घर से बाहर भाग जायेंगें। आगे की स्लाइड में हम आपको कॉकरोच भगाने का एक बहुत अच्छा और कारगर उपाय बता रहे हैं। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें

चूहों को बिना मारे घर से भगाने का उपाय

चूहों को बिना मारे घर से भगाने का उपाय

चूहा जिसको मूषक कहा जाता है अक्सर हम सभी के घर में कही ना कही से घुस ही जाता है और फिर उसके बाद जो वो धमाचौकड़ी मचाता है उसकी तो बस पूछो ही मत। चूहों का अत्यचार यही पर खत्म नही होता, किसी भी चीज को कुतर डालने की आदत, खाने पीने की चीजों के सामान को खराब कर देना, जरूरी कागजात को काट देना और यहॉ तक कि सोते हुए छोटे बच्चों को काट खाना। इतना सब ये साबित करने के लिए पर्याप्त है कि जिस घर में चूहा दिख जाये उस घर के लोग थोड़ी बहुत ही सही टेन्शन में जरूर आ जाते हैं।
चूहों की प्रजनन क्षमता बहुत ज्यादा होती है और एक चुहिया एक बार में कई सारे नये चूहों को जन्म दे देती है। अक्सर घर में किसी कोने में, गत्ते की पेटी में, सोफे के अन्दर चूहा अपना परिवार बढ़ा ही देता है। ऐसे में समस्या आती है कि चूहे से छुटकारा कैसे पाया जाये। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको चूहे को बिना मारे अपने घर से भगा देने के लिए हम प्रयोग आपको बता रहे हैं। तो चलिये आगे की स्लाइड में करते हैं जानकारी। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें

पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा रहता है

पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा रहता है :-

जैसा कि हमने पहले बताया कि अलसी के अन्दर फाईबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण यह पाचन संस्थान के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसका सेवन करने से लम्बे समय तक भूख नही लगती और अलसी का सेवन करने से कब्ज के रोगियों को भी बहुत अच्छा लाभ होते हुए देखा जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में करता है मदद :-

अलसी का नियमित सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम होते हुए देखा जाता है। अलसी दिल की मांसपेशियों को विशेष रूप से मजबूती देता है और इसके अन्दर पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की कार्य क्षमता को विशेष रूप से बेहतर करता है। अलसी के फायदे और प्रयोग की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर कीजिये। आपके एक शेयर से ही अच्छी और सही जानकारी किसी जरूरतमन्द तक पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिए और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है। इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हों तो कृपया कमेन्ट के माध्यम से हमको सूचित जरूर करें। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

हर गाँठ को गला देता है यह एक उपाय, इस तरह से करें

कब्ज की समस्या में इस तरह करें प्रयोग

कब्ज की समस्या में इस तरह करें प्रयोग :-

अलसी के अन्दर प्राकृतिक तेल पाया जाता है जिसमें कब्ज नाशक गुण पाये जाते हैं। अलसी के बीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यह कब्ज को तोड़ती है और मलाशय में इकट्ठा हुए मल को बाहर निकालकर आँतों की शुद्धि करती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में अलसी का काढ़ा पकाकर एनिमा भी दिया जाता है जिससे सूखा हुआ मल आसानी से निकल जाता है।

शुगर रोगियों के लिए है अच्छा आहार :-

शुगर अर्थात खून में मीठा बढ़ जाने के रोगियों को अक्सर अधिक फाइबर युक्त व कम शर्करा वाला भोजन लेने की सलाह दी जाती है। अलसी के अन्दर ये दोनों ही गुण पाये जाते हैं जिसके कारण अलसी को आटे में मिलाकर खाना शुगर के रोगियों के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प रहता है। आगे की स्लाइड में जानकारी करेंगें अलसी के कुछ और फायदों के बारे में। Youtube पर हमें सब्स्क्राब करें :- Prakashit Ayurved Meerut
Instagram पर हमें फॉलो करें :- Prakashit Ayurved

आगे की स्लाइड पढ़ें